logo

तोरपा के युवक की उत्तराखंड में मौत, इसी साल गया था मजदूरी करने

तोरपा के युवक की उत्तराखंड में मौत, इसी साल गया था मजदूरी करने

द फॉलोअप डेस्कः
तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा खिजूरटोली निवासी 25 वर्षीय मजदूर मसीह प्रकाश भेंगरा की दो जुलाई को उत्तराखंड में मौत हो गई। बताया जाता है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश-कर्ण प्रयाग रेल परियोजना के टनल नंबर 8.3 गूलर में 25 जून को मसीह प्रकाश भेंगरा मजदूरी कर रहा था। इसी बीच टनल की खुदाई में लगी मशीन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मसीह के सिर और शरीर के विभिन्न अंगों पर गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो जुलाई को उसने दम तोड़ दिया। 


परिजनों ने बताया कि मसीह अपने दोस्तों के साथ इसी वर्ष अप्रैल माह में उत्तराखंड रोजगार की तलाश में गया था। घटना के बाद उत्तराखंड की स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रेल परियोजना के कर्मियों को सौंप दिया। परियोजना के कर्मी मसीह के शव को एंबुलेंस से उसके गांव डोड़मा भेजने का तैयारी शुरू कर दी है। 

Tags - Ranchi laborer laborer's death young man from Torpa young man from Torpa in Uttarakhand Jharkhand News