logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड के इन जिलों में आज गरज के साथ झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

वोीगेप45.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूरे झारखंड में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। झारखंड में रांची के साथ अन्य जिलों में 4 और 5 जुलाई को बारिश होगी। मौसम विभाग ने संताल परगना में येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि संताल परगना में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में बुधवार को दिनभर रिमझिम फुहारों ने ठंडक का अहसास करा दिया। अब तो यहां रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी में 9 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।


आठ जिलों में 100 मिमी के ऊपर हुई वर्षा
भले ही मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट में यह कहा जा रहा हो कि वर्तमान में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है, लेकिन इसी रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि अबतक सिर्फ आठ जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है। एक तरफ जहां धनबाद में 154.7 मिमी, दुमका में 123.4 मिमी, गोड्डा में 105.6 मिमी, गुमला में 166.8 मिमी, खूंटी में 119.3 मिमी, रांची में 109.3 मिमी, साहिबगंज में 164.7 मिमी, सिमडेगा में 213.1 मिमी के साथ मानसून की अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं, 1 जून से 3 जुलाई के मध्य सबसे अधिक सिमडेगा में 213.1 मिमी वर्षा हुई जबकि पाकुड़ में सबसे कम 47.1 मिमी वर्षा हुई है।


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची स्थित मौसम विभाग केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य में 8 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा में भारी वर्षा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

Tags - Jharkhand Weather Weather Monsoon Monsoon Jharkhand Rain Jharkhand Weather Jharkhand