logo

Odisha Election : ओड़िसा पंचायत चुनाव में आजसू करेगी शिरकत, नॉमिनेशन 17 जनवरी से प्रारंभ

f3818e80-a084-4ad2-a793-d37d1e6409b0.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

आजसू पार्टी ओडिशा पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर झारखंड सीमा के चार जिलों मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और जाजपुर के प्रमुख नेताओं के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आज फोन पर बातचीत की। आजसू पार्टी वृहत्तर झारखण्ड के सभी जिलों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। ज्ञात हो कि ओडि़साा में दलीय आधार पर होने वाले पंचायत चुनाव का नॉमिनेशन 17 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। . 

 
सीमाओं में बंटा है झारखण्ड एवं ओडिशा 
आजसू पार्टी ने कहा है कि आजसू मजबूती के साथ अपने मुद्दों पर ओडिशा पंचायत चुनाव में जाएगी और उन मुद्दों को लेकर जनता को गोलबंद करेगी। सीमाओं के जरिए लोगों को झारखण्ड एवं ओडिशा के बीच में बांट दिया गया है लेकिन इन क्षेत्रों की संस्कृति, वेश-भूषा एवं भाषा एक है। इस क्षेत्र की सभ्यता और संस्कृति को ओडिशा में उचित स्थान नहीं दिया गया। उनकी अस्मिता एवं पहचान के साथ खिलवाड़ हुआ। मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और जाजपुर जिला में पिछड़ों की आबादी भी बहुत बड़ी है, लेकिन उनकी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।


पश्चिम बंगाल नगर निकाई चुनाव में भी आजसू 
सुदेश महतो ने कहा है कि वृहत झारखंड के क्षेत्र के लोग झारखंड बनने के बाद अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं। झारखंड आंदोलन में इस क्षेत्र के लोगों की भूमिका अतुल्य रही है। आजसू पार्टी वृहत झारखंड एवं झारखण्डी मानसिकता वाले इन क्षेत्रों की जनता को वैचारिक रुप से एकजुट करते हुए, जनमत संग्रह करेगी।