द फॉलोअप टीम, पटना
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चार रैलियों को संबोधित करेंने वाले हैं। इधर पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रविवार सुबह एक फेसबुक पोस्ट लिख कर उनसे कुछ सवाल पूछे हैं।
तेजस्वी का फेसबुक पोस्ट
बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर 3 नवंबर को वोटिंग है। ऐसे में सभी प्रमुख सियासी दल बढ़-चढ़ कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, प्रधानमंत्री जी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। चूंकि वो बिहार में चुनावी प्रचार में आ रहे हैं तो बिहारवासियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वो सकारात्मकता के साथ केवल और केवल बिहार और बिहारवासियों के जीवन और बेहतरी से संबंधित ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं और उनके कार्यकाल में हुए निवारण पर ही अपनी राय रखेंगे।
तेजस्वी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री से पूछे ये सवाल
1. प्रधानमंत्री जी बताएं कि नल जल योजना पर लगातार शोर मचाने वाली बिहार की डबल इंजन सरकार कुल बजट का केवल 4 फीसदी ही जल आपूर्ति और सैनिटेशन पर क्यों खर्च करती है? और उस 4 फीसदी का भी 70 फीसदी हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ जाता है?
2. प्रधानमंत्री जी बताएं कि देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार में कुपोषण और भुखमरी पर कुल बजट का 2 प्रतिशत से भी कम क्यों खर्च होता है? 15 वर्ष से एनडीए सरकार रहने के बावजूद भी बिहार में कुपोषण और भुखमरी क्यों है?
3. प्रधानमंत्री जी बताएं कि बिहार के युवाओं को P.hD Engineering, MBA, MCA करने के बाद भी चपरासी और माली बनने के लिए फॉर्म क्यों भरना पड़ता है?
4. प्रधानमंत्री जी बताए कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र क्यों है और बिहार में डबल इंजन सरकार में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है?
5. प्रधानमंत्री जी बताएं कि जून में उनके की ओर से घोषित गरीब कल्याण रोजगार अभियान का लाभ लॉकडाउन में बिहार लौटे श्रमवीरों को क्यों नहीं मिला? क्यों बिहार के श्रमवीर वापस दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हुए?
6. प्रधानमंत्री जी बताएं मनरेगा योजना के अंतर्गत करवाए गए कार्यों का भुगतान श्रमवीरों को पिछले 4 महीने से क्यों नहीं किया गया है? कौन दोषी है- केंद्र या राज्य?
7. प्रधानमंत्री जी बताएं कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत बिहार के सर्वाधिक जिलों (84% अथवा 32 जिलों) को डालने के बावजूद भी बिहार के श्रमवीरों की सबसे दयनीय दशा क्यों है?
8. प्रधानमंत्री जी बताएं कि अप्रैल से अगस्त के बीच कुल 11 लाख परिवारों को जॉब कार्ड जारी किए जाने के बावजूद बिहार में केवल 2,132 परिवार ही 100 कार्य दिवस पूरी कर पाए? ऐसा क्यों?
9. प्रधानमंत्री जी बताएं कि एनडीए की नीतीश सरकार अपने कुल बजट का केवल 2% ही महादलितों पर क्यों खर्च करती है?
10. प्रधानमंत्री जी बताए कि 2015 में उनकी ओर से घोषित 1 लाख 65 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की कितनी राशि बिहार को प्राप्त हुई और उसका कितना प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च हुआ? अगर पूर्ण राशि जारी नहीं हुई तो उसका जिम्मेवार कौन है?
11. प्रधानमंत्री जी बताए कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद भी 2014 में किए गए उनके वादानुसार अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला है?
ये भी पढ़ें......