logo

महिला को गोली मारी, वारदात के बाद खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

1993news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
महिला पर गोली चलाने के बाद युवक ने की आत्महत्या कर ली। घटना रांची के हिंदपीढ़ी की बतायी जा रही है। इस गोलीबारी में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को फिलहाल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। 
दरअसल, अखलाक अहमद उर्फ मोहम्मद राजू नाम के एक युवक ने महिला पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में संदेहास्पद स्थित में फांसी से लटका मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक का महिला के साथ विगत कई सालों से अवैध संबंध था। 

महिला को 3 से 4 गोली लगने की सूचना मिली है। महिला की स्थित गंभीर बनी हुई है। मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें........