logo

परिजनों से हुआ झगड़ा तो खा लिया कीटनाशक, मौके पर हुई मौत

7089news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गांव में एक व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में टुन था और घर पहुंचने पर परिजनों से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद व्यक्ति ने घर में रखे कीटनाशक को खाकर अपनी जान दे दी।

क्या था मामला 
मृतक की पहचान वीरेंद्र बैठा (45वर्ष) के तौर पर की गई। पेशे से वह किसान था और उसके तीन बेटे हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है। शुक्रवार की शाम वीरेंद्र शराब के नशे में अपने घर आया। इसी दौरान उसका परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। वीरेंद्र ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया और अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।