logo

एडम जैम्पा को मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड- कप्तान आरोन फिंच 

14994news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 के विजेता टीम आस्ट्रेलिया बेहद खुश है। आस्ट्रेलिया के लिए यह पहला आइसीसी टी20 विश्व कप का खिताब है। विजेता टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अवार्ड डेविड वार्नर को नहीं, बल्कि एडम जैम्पा को मिलना चाहिए था। यह बात उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा। आइऐ पढ़िए क्या है मामला। 


मैच का हल 
T20 WORLD CUP  के फाइनल मुकाबला में रोमांच भरपुर रहा। अंत में आस्ट्रेलियाई टीम ने अपना झंडा गाड़ा। रन-अप रही टीम न्यूजीलैंड अपने कप्तान बल्लेबाज केन विलियमसन के 48 गेंदों में 85 रनों के शानदार बल्लेबाजी के बल पर 20 ओवरों में 172/4 का स्कोर खड़ा कर पाया। हालांकि, आस्ट्रेलियाई टीम ने बिना ज्यादा पसीना बहाए लक्ष्य का पीछा किया। कंगारू टीम ने 8 विकेट और 7 गेंद शेष रहते फिनिश लाइन को पार किया और चैंपियन के रूप में उभरे। 


 

एडम जैम्पा को मिलना चाहिए था प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अवार्ड
आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि लेग स्पिनर ने खेल को नियंत्रित किया और टूर्नामेंट में 'मेन इन येलो' के लिए महत्वपूर्ण विकेट प्राप्त किए। जैम्पा ने टूर्नामेंट में 13 विकेट झटकर, दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे। "एडम जैम्पा मेरे लिए प्लेयर आफ द टूर्नामेंट हैं। उन्होंने खेल को नियंत्रित किया, बड़े विकेट लिए, वह सुपर खिलाड़ी हैं।" अंत में वह बोले अवार्ड डेविड वार्नर को नहीं, बल्कि एडम जैम्पा को मिलना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने शानदार गेंदबाजी टूर्नामेंट में की।