logo

एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट ने को कहा अलविदा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगा झटका 

15097news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 

साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है। उन्होने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन अब एबी ने सारे फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। यानि अब वह किसी भी तरह के मैच में खेलते दिखाई नही देंगे।  एबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लिखा , ‘मेरी यात्रा शानदार रही, अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है। अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया. अब 37 साल की उम्र में वो आग इतनी तेज नहीं जल रही है। ’


बैंगलोर को लगा बड़ा झटका
एबी डिविलियर्स  के इस  फैसले का असर कहीं ना कहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऊपर होगा। मेगा ऑक्शन से पहले बैंगलोर जरूर उन्हें रिटेन करना चाहती लेकिन डिविलियर्स ने अचानक संन्यास लेकर सभी को चौका दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक इमोशनल ट्वीट कर ने लिखा, ‘एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।य़ एक युग का अंत।तुम्हारी तरह कोई नहीं है एबी।हम तुम्हें आरसीबी में बहुत याद करेंगे। तुमने जो टीम के लिए फैंस के लिए किया उसके लिए प्यार। हैप्पी रिटायरमेंट लीजेंड।’


आईपीएल मैचों में 5162 रन बनाए 
37 साल के एबी डिविलियर्स आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. एबी ने 184 आईपीएल मैचों में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए जिसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल रहे. आईपीएल-14 के पहले चरण में डिविलियर्स का बल्ला जमकर बोला था. इस दौरान डिविलियर्स ने सात मैचों में 51.75 की बेहतरीन औसत से कुल  207 बनाए. हालांकि, दूसरे चरण में उनका बल्ला खामोश रहा. एबी आईपीएल में आरसीबी के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 


क्रिकेट करियर 
डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं  228 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है। टी20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैच खेलकर 1672 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 26.12 का रहा है. खेल के सबसे छोटे प्रारुप में उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज हैं और नाबाद 79 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।