logo

रांची में मौसम में आयी गर्माहट, कल छाए रह सकते हैंं बादल

5194news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राज्य  के मौसम में गर्माहट बढ़ गयी है। सोमवार सुबह से तेज धूप खिली हुई है जिस वजह से शीतलहरी से पूरी तरह से आराम मिल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही रांची समेत राज्य भर में 16 फरवरी से मौसम एक बार फिर लेगा। कल रांची में बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं 17-19 के बीच रांची में हल्के दर्ज की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 16 फरवरी यानी सरस्वती पूजा के दिन रांची में बादल छाए रह सकते है।

ये भी पढ़ें.......

17 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में छा सकते है बादल 
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले तीन दिनों तक रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरालकेला-खरसावा और सिमडेगा के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं।और इसके साथ ही इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ पूर्वी सिंहभूम के इलाके में वज्रपात की भी आशंका है।