logo

झारखंंड में येलाे अलर्ट, जानलेवा ठंंड से मनोहरपुर में महिला की मौत

4711news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची:  
झारखण्ड में ठण्ड ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। मनाेहरपुर में सोमवार को ठंड से 55 साल की महिला किता जेराई की मौत हो गई। मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कन्हैया लाल उरांव ने ठंड से माैत की पुष्टि की है। अगले दाे दिनाें तक राज्य में सुबह और शाम ठंड का ज्यादा असर रहेगा। 2 फरवरी काे भी येलाे अलर्ट जारी किया गया है। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से बताया कि शीतलहर की स्थिति 3 फरवरी काे भी रहेगी। शीतलहर से रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, काेडरमा, लातेहार, लाेहरदगा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले प्रभावित हैं। यहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच है। राज्य का सबसे ठंडा कांके में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 24 घंटे में 1.5 डिग्री न्यूनतम तापमान लुढ़का है। रविवार काे कांके का न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रांची का न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री लुढ़का है। साेमवार काे रांची का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार काे न्यूनतम पारा 6.9 था। 

अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान
माैसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले एक दो दिनों में राज्‍य में सर्दी और बढ़ेगी। ठंड का सबसे अधिक असर 9 जिलों में देखने को मिल रहा है।बाकी 15 जिलों में राहत है। 4 फरवरी काे पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने की सूचना है।

ये भी पढ़ें....

तापमान के अभी  और घटने की आशंका
उत्तर-पश्चिम से चली ठंडी हवा का असर सूबे में रहेगा। तापमान 7 से 8 डिग्री तक रहने की आशंका है। येलो का मतलब के खतरे के प्रति सचेत करना होता है।