logo

चेन्नई से गायब हुआ नेवी का जवान, झारखंड से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस लौट रहा था कोयंबटूर

4703news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
नेवी का जवान सूरज कुमार दूबे अचानक एयरपोर्ट से गायब हो गया। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा के कोल्हुआ गांव निवासी मिथिलेश दूबे का का पुत्र है।  वह छुट्टी बिताकर वापस जा रहा था। 48 घंटे तक सूरज का पता नहीं चला जिसके बाद उसके परिजनों ने चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उससे अंतिम बार हैदराबाद एयरपोर्ट से बात हुई थी। सूरज का दोनों मोबाइल नंबर ऑफ बताया जा रहा है। वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार्यरत है।सोमवार सुबह 8 बजे उन्हें अपनी यूनिट में रिपोर्टिंग करना था, लेकिन वो अभी तक अपनी यूनिट में नहीं पहुंचे है। घर वालों के साथ साथ उनकी यूनिट के लोग भी काफी परेशान हैं। 

ये भी पढ़ें....

रांची आये थे बस से 
30 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे वो घर से निकले थे। इसके बाद फ्लाइट लेने के लिए रांची बस से पहुंचे। रांची में 4.15 बजे एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट लिया। शाम 6.46 बजे उनके नम्बर से हैदराबाद में पहुंचने पर बातचीत भी हुई।उन्हें चेन्नई के लिए फ्लाइट से जाना था। उसके बाद चेन्नई से कोयंबटूर के लिए ट्रेन थी। 30 जनवरी की बाद से उनसे अभी तक किसी तरह की बातचीत नहीं हुई हैऔर ना ही उनसे संपर्क हुआ है।