logo

हटाए गए 157 कर्मचारी, पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर

2070news.jpg
द फाॅलोअप टीम, जमशेदपुर : 
पूर्वी सिंहभूम जिले में आउटसोर्स पर तैनात 50 फीसद कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गई है। यानी कुल 157 कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इसके कारण जिले में बुधवार से स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ने की पूरी संभावना है। अब कर्मचारी भी नहीं मिलेंगे। 

आउटसोर्स पर रखे गए थे स्वास्थ्य कर्मचारी
आउटसोर्स पर लगभग 300 कर्मचारी तैनात हैं। इसमें 157 कर्मचारी को हटा दिया गया है। अचानक से लिए गए इस निर्णय से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी को नोटिस थमाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह निर्णय सरकार का है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इन कर्मचारियों को हटने से कोरोना अभियान भी प्रभावित होगा। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के ये कर्मचारी रीढ़ माने जाते हैं। जिले में सदर अस्पताल सहित 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व 244 उप-स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।

कोरोना से निपटने में होगी परेशानी
हटाए गए कर्मचारियों में टेक्नीशियन, ड्रेसर, बिजली मिस्त्री, सफाई कर्मी, चालक, वार्ड ब्याय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। कोरोना जैसे अभियान में टेक्नीशियनों का अहम योगदान है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजते है। उनके नहीं रहने से जांच प्रभावित होगी।

क्या कह रहे हैं सिविल सर्जन
कर्मचारियों का हटाने का आदेश आया है। उसके अनुसार ही जिले में 150 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। जो समस्या समस्या सामने आएगी उससे विभाग को अवगत करायी जाएगी। सदर अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित करना किसी चुनौती से कम नहीं है।