logo

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुका था हमला

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पहले भी हो चुका था हमला
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर 
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सुबह सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एस टाइप के पास की है, युवक का नाम सुजय नंदी था। सुजय किसी काम से घर से निकला था, तभी बाइक से दो अपराधी आए और गोली मारकर भाग गए। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं तल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल एस टाइप के लोगों में भय का महौल है। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़ें......

लोगों के बीच से भागने में सफल हुए अपराधी 
गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। काफी देर तक लोगों ने उन्हें रोके रखा। लेकिन फिर वे दोनों लोगों के चुंगल से भागने में सफल हुए। इधर गोली लगे युवक को लोग अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों से जानकारी मिली कि युवक पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था।