द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
मानगो क्षेत्र में जलापूर्ति के पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले दो दिनों से जलापूर्ति ठप है। इसकी जानकारी मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई।
युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य का निर्देश
बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि तत्काल युद्धस्तर पाइप मरम्मत कर 48 घंटे के अंदर जलापूर्ति बहाल की जाएगी। इसके लिए जो भी संसाधन लगेंगे, उसे एनएचएआई मुहैया कराएगा।
दो दिन से ठप है जलापूर्ति
बता दें कि मानगो क्षेत्र के पारडीह कुमरूम बस्ती ऊपर टोला, समता नगर बिग बाजार के पीछे, बर्मा पथ, डिमना बस्ती में पानी सप्लाई के पाइप टूटने के कारण शनिवार से जलापूर्ति ठप है।
बैठक में शामिल थे, ये अधिकारी
बैठक में एसडीओ पीएचडी, प्रोजेक्ट हैड अक्षय हलदर, एनएचएआई के प्रतिनिधि के रूप में प्रोजेक्ट हेड अनीश सिंह, मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि के रूप में पप्पू सिंह, भवानी सिंह, मुकेश सिंह, अभिनंदन सिंह अजय चौहान बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।