logo

एक साल में राज्य का नहीं अपने विकास में मस्त रहा सोरेन परिवार : बाबूलाल

3555news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा
बीजेपी विधायक दल के नेता और राज्य के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी इन दिनों संताल परगना के दौरा पर हैं, वे जगह-जगह जा कर सरकार की नाकामी अपने कार्यकर्ता और जनता को बता रहें है। जामताड़ा में उन्होने कहा कि  राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर है। दिन प्रतिदिन अपराधी रिकार्ड बन रहे हैं। महागठबंधन सरकार बने हुए एक साल हो गए। इन एक साल में तकरीबन पंद्रह सौ महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। 

अपने विकास में मस्त है सोरेन परिवार
उन्होंने संताली भाषा में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सोरेन परिवार पर कई आरोप लगाया। उन्होने कहा कि इन लोगों को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं। सिर्फ अपने विकास में मस्त रहते हैं। झारखंड के बालू की तस्करी कर बिहार, यूपी आदि राज्यों में अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा शिबू सोरेन अपने आप को झारखंड राज्य बनाने वाले कहते हैं जबकि अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब झारखंड राज्य बनाने की पहल की गई। वर्ष 15 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य की पहचान दिलाई।

ये भी पढ़ें......

किसी दूसरे आदिवासी नेता को बढ़ने नहीं दिया
दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक भी आदिवासी नेता को आगे बढऩे नहीं दिया सिर्फ आदिवासी के साथ छल किया है। हेमंत सोरेन अपने को आदिवासी का हितैषी कहते हैं जबकि उनके ही कार्यकाल में सबसे अधिक आदिवासी ही शोषित हो रहें हैं।  पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा स्वास्थ झारखंड चाहिए तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में एक नई सरकार बननी चाहिए।