logo

लालू यादव को किडनी दान करने बिहार से रिम्स पहुंचा MSc पास युवक, जानिए क्या है युवक की कहानी

3620news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
लालू यादव को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लालू के फैन उनके लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। इसका एक उदाहरण शनिवार को रिम्स परिसर में ही मिल गया, जब MSc पास कर चुका एक युवक लालू को अपनी किडनी देने पहुंच गया। युवक का नाम संजीव यादव है। वे बिहार के वैशाली से रांची आए हैं। रांची में रिम्स के पेईंग वार्ड के पास गए और किडनी देने की घोषणा की। संजीव को जब पता चला कि लालू की तबीयत खराब है और उनकी किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है, तो वे फौरन रांची पहुंच गए। 

एक किडनी लालू को देंगे, दूसरी से राजनीति करेंगे
लालू को किडनी देने पहुंचे संजीव राजनीति में भी रुचि रखते हैं। वे लालू के फैन हैं और बिहार में राजनीति करना चाहते हैं। संजीव कहते हैं कि वे एक किडनी लालू को दे देंगे और बचे एक किडनी के भरोसे ही राजनीति करेंगे। संजीव दो भाई हैं। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। संजीव आगे राजनीति में ही अपना भविष्य देखते हैं। उन्होंने MSc तक की पढ़ाई पूरी की है। 

ये भी पढ़ें......

शादी नहीं करेंगे, लोगों की सेवा में लग जाएंगे
द फॉलोअप से बात करते हुए संजीव ने कहा कि वे शादी नहीं करेंगे। वे बिना शादी किए ही जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जिंदगी ने लोगों की सेवा में बिताना चाहते हैं। इसके लिए वे हर तरह का त्याग करने को तैयार हैं।