logo

तेजस्वी की रैलियों में 'सुरक्षा के अपर्याप्त व्यवस्था' को लेकर चुनाव आयोग को लिखा गया पत्र

1966news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव मुंगेर गोलीकांड ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। मुंगेर के साथ-साथ आसपास के जिलों में होनेवाली वोटिंग में भी इसका असर दिख सकता है। इसी दौरान राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राजद ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन के सीएम पद के चेहरे तेजस्वी यादव की रैलियों में 'सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम' किए गए थे। राजद ने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

मनोज झा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
लखीसराय में तेजस्वी की चुनावी रैली के दौरान बेकाबू भीड़ से तेजस्वी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। चुनाव आयोग को लिखे पत्र को राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने 21 अक्टूबर को साझा करते हुए ट्विटर पर कहा कि 'प्रिय बिहार चुनाव अधिकारी से बार-बार अनुरोधों के बावजूद हमें हेलीपैड पर भी चुनावी यात्रा के दौरान अपने नेता तेजस्वी यादव के लिए अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था पाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप हम असामाजिक तत्वों, अत्यधिक परेशानी दयनीय स्थिति का कारण बन सकती हैं।' 

ये भी पढ़ें...

तेजस्वी की पुख्ता सुरक्षा का अनुरोध
दरअसल रविवार को तेजस्वी की लखीसराय में हुई रैली के क्रम में बेकाबू भीड़ के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा था। राजद का  कहना है कि अपर्याप्त सुरक्षा के चलते असमाजिक तत्वों की वजह से उत्पन्न स्थिति का सामना करना पड़ा था। इसलिए मनोज झा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर तेजस्वी यादव के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध किया है।

‘अनियंत्रित भीड़ का जिम्मेदार सरकार’
तेजस्वी यादव ने रैली में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें रैली में अनियंत्रित भीड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मुंगेर में हुई घटना के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति का असर इस इलाके के अलावा आसपास के मतदान में भी पड़ सकता है। बता दें कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।