logo

गुजरात: राजकोट के शिवानंद अस्पताल में भीषण आग, छह की मौत

2845news.jpg
द फाॅलोअप टीम, अहमदाबाद
राजकोट में शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती बताए जा रहे हैं। 

कोविड के लिए अलग से बनाया गया था अस्पताल 
गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार रात एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कुल छह लोगों की झुलस कर मौत हो गई। राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज की मौत आग के फैल जाने से हुई। बताया जा रहा है कि आग पूरे अस्पताल में फैल गयी है। 

आग को काबू में कर लिया गया है
प्रबंधन और प्रषासन से मिली खबर में बताया गया है कि मौके पर कई दमकलों को लगाया गया है। राहतकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ मरीजों के लापता होने की भी सूचना मिल रही है। 

मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया 
कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं। उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है। 

आग के कारणों का पता नहीं 
फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।