logo

बहुमत को लेकर आश्वस्त, मुख्यमंत्री आवास पर जुटने लगे नेता, अमित शाह ने की नीतीश से बात

2360news.jpg
द फाॅलोअप टीम, पटना 
मतगणना से जो रुझान मिल रहे हैं उसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर जारी है। हालांकि रुझानों के अनुसार एनडीए गठबंधन बहुमत के करीब है, लेकिन यह सिर्फ रुझान हैं परिणाम नहीं। देर रात ही यह तय हो पायेगा कि बिहार में अगले पांच साल तक किसकी सरकार रहेगी। कोरोना काल में होने वाला यह चुनाव बहुत ही खास है। 

नीतीष कुमार के आवास पर पहुंचने लगे नेता 
बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब है। इस स्थिति में एनडीए के नेता बहुमत जुटाने को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। खबर है कि नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए के नेता जुटने लगे हैं। बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचने वाले हैं, जहां सरकार गठन को लेकर चर्चा होगी।

गृहमंत्री अमित शाह नीतीश से की बात 
जानकार सूत्रों पर भरोसा करें तो नीतीश कुमार से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बात हुई है। सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि नीतीष कुमार के साथ सरकार के गठन को लेकर शाह ने चर्चा की है।