द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
कोरोना वायरस के नय स्ट्रैन संक्रमण को लेकर प्रशासन काफी सतर्क दिख रहा है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बताया है कि यूके से 6 लोग जमशेदपुर लौटे हैं, जिनसे जुड़े 30 लोगों की जांच कर उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
वायरस का नया रूप ज्यादा संक्रमित
कोरोना संक्रमण के बाद अब वायरस का नया रूप सामने आया है, जिसे कोरोना का नया स्ट्रैन कहा जा रहा है। यूके से इस वायरस की फैलने की खबर है, जिसे लेकर भारत सरकार अलर्ट है और सभी राज्यों को स्ट्रैन वायरस को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में भी स्ट्रैन वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है, जिसके तहत बाहर दूसरे देश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। इधर यूके से यात्रा कर 6 यात्री वापस जमशेदपुर लौटे हैं, जिनकी पहचान कर उनका जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
36 लोगों की हुई जांच
यूके से 6 की संख्या में यात्री जमशेदपुर लौटे हैं, जिनका वायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया है और उनसे जुड़े 30 लोगों का भी सैंपल लिया गया है। जांच में सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन यूके आए आने वाले 6 यात्रियों को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। डॉ. साहिर पाल ने बताया है कि जिले में बाहर से आने वालों का पूरा डाटा लिया जा रहा है, जिससे संक्रमण ना फैल सके।