logo

राज्य में 500 लोग पॉजिटिव पाए गए, अबतक 873 कोरोना मरीजों की मौत

1845news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
झारखंड में लगातार दूसरे दिन 500 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को यहां 28,908 लोगों की हुई जांच में 500 लोग ही पॉजिटिव पाए गए। एक दिन पूर्व रविवार को भी महज 385 मरीज मिले थे। इधर, सोमवार को ही राज्य के विभिन्न जिले में 769 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, बोकारो, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम के एक-एक मरीज की मौत की मौत इलाज के क्रम में हो गई। 

रांची में सबसे ज्यादा 152 नए संक्रमित मिले
झारखंड में सोमवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 152 नए संक्रमित मिले। चतरा तथा पाकुड़ में कोई मरीज नहीं मिला है। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में ही मरीज मिले हैं। रांची के अलावा बोकारो में 77, देवघर में 20, धनबाद में 31, दुमका में छह, पूर्वी सिंहभूम में 52, गढ़वा में 10, गिरिडीह में चार, गोड्डा में छह, गुमला में 12, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में चार, खूंटी में 26, कोडरमा में सात, लातेहार में आठ, लोहरदगा में पांच, पलामू में चार, रामगढ़ में 29, साहिबगंज में आठ, सरायकेला खरसावां में 21, सिमडेगा में एक तथा प. सिंहभूम में 10 नए संक्रमित की पहचान हुई।

 6,200 मरीज ही अब भी पॉजिटिव
नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 6,200 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96,842 हो गए हैं। इनमें 89,780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 873 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो चुकी है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।