logo

पूर्वी सिंहभूम : ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में प्राप्त हुए 24367 आवेदन, शिविरों में लाभुकों की उमड़ी भीड़

___,.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में आयोजित 'सेवा का अधिकार सप्ताह' के शिविर के माध्मम से व्यापक स्तर पर नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत अबतक कुल 24367 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गुरुवार को 24 पंचायत एवं 3 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविरों में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी रही। विधायक सोमेश सोरेन एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा नागरिकों से अपील किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

इन शिविरों में राईट टू सर्विस अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। पंचायत एवं नगर निकायों में लगाए गए शिविर के माध्यम से अबतक प्राप्त आवेदनों में दिव्यांग पेंशन के 32,  विधवा पेंशन 105, वृद्धा पेंशन के 2393, जन्म प्रमाण पत्र 179, आय प्रमाण पत्र 616, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 567, नया राशन कार्ड के 526, जाति प्रमाण पत्र के 760, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 306 आवेदन, भूमि की मापी के 34, मृत्यु प्रमाण पत्र के 89, भूमि धारण प्रमाण पत्र 25, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 68 तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 18664 आवेदन शामिल हैं।    

'सेवा का अधिकार सप्ताह' के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर 28 नवंबर तक प्रस्तावित हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपील करते हुए कहा कि अंतिम दिन अपने नजदीकी शिविर में जिलावासी जरूर शामिल हों तथा इस अभियान में परस्पर भागीदारी निभाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update east singhbhum east singhbhum news