द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे मासूम को भेड़िया उठाकर गन्ने के खेत में ले गया और दोनों हाथों चबा डाले। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिजनों ने मासूम को BMCH में भर्ती कराया है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।.jpeg)
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कैसरगंज थाना क्षेत्र इलाके में शुक्रवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे पर अचानक दो भेड़ियों ने हमला कर दिया। और उसे उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। जैसे ही परिजों को खबर मिली वे दौड़ते हुए खेत पहुंचे लेकिन जब तक पहुँचते तब तक भेड़िओं ने गन्ने के खेत में मासूम के दोनों हाथों को चबा डाला था।
परिजनों ने जब गन्ने के खेत में शोर करना शुरू किया तो भेड़िया बच्चे को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद तुरंत मासूम को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद BMCH रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश सोनकर ने कहा कि बच्चों के दोनों हाथों को भेड़ियों ने खा लिया है। वहीं शरीर पर भी गहरे जख्म के निशान हैं। जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है।