logo

बीमार पति, अवैध संबंध और 20 लाख का बीमा; ऐसे खुला कातिल पत्नी का खौफनाक राज

UP.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बीमार पति, अवैध संबंध और 20 लाख का बीमा, इन सबकी पड़ताल के बाद पुलिस कातिल पत्नी तक पहुंच सकी। मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है। यहां पुलिस को कुछ दिनों पहले सुनसान स्थान पर, सड़क के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। पहली नजर में पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की हत्या के संकेत मिले। पुलिस ने मामले की पड़तला शुरू की तो परत दर परत एक के बाद राज खुलते चले गये। युवक की पहचान रामनिवास के रूप में हुई। 


क्या पता चला पुलिस को 


3 महीने की लंबी पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि रामनिवास की हत्या में उसकी पत्नी ही अपने प्रेमी के साथ शामिल थी। साथ ही इसमें प्रेमी के दो और साथियों का भी हाथ था। पुलिस ने बताया कि रामनिवास अक्सर बीमार रहा करता था। इस बीच पत्नी रजवती इलाके के राशन डीलर के भाई विजय सिंह के प्रेम में आ गयी। प्रेम इस कदर परवाना चढ़ा कि दोनों अब एक दूसरे से अलग नहीं रहना चाहते थे। इधर, राजवती को पता था कि रामनिवास के नाम से 20 लाख का बीमा। बीमे की राशि हासिल करने के लिए और अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने रामनिवास की हत्या कर दी। इसमें उसके प्रेमी विजय सिंह और उसके दो अन्य साथियों रामकिशन और धर्मेंद्र ने राजवती का साथ दिया। पुलिस ने राजवती, विजय सिंह और रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया है।  

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

पुलिस ने बताया कि रामनिवास की हत्या की प्लानिंग पत्नी राजवती और उसके प्रेमी विजय सिंह ने मिलकर बनाई। प्लान के मुताबिक विजय सिंह के कहने पर राजवती ने पहले अपने पति का 20 लाख बीमा करवाया। इसमें जनसेवा केंद्र के संचालक रामकिशन की मदद ली गयी। इसके कुछ दिनों के बाद प्लाने के मुताबिक रामकिश अपने बाइक से रामनिवास को इलाज के बहाने शहर ले गया। लौटते हुए उसने रामनिवास को शराब पिलाई औऱ उसे नशे में धुत कर दिया। इसके बाद यहां विजय सिंह और उसका एक साथी धर्मेंद्र पहुंच गये। तीनों ने मिलकर रामनिवास की हत्या सरिया से मार कर दी। हत्या को रोड एक्सीडेंट का रूप देने के लिए लाश को सड़क किनारे फेंक दिया। रामकिशन, राजवती औऱ विजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, धर्मेंद्र फरार बताया जाता है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn