logo

पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

fgynuiryt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 6 मार्च को मालपहाड़ी थाने में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हाइवा वाहन (संख्या JH 16H-0651) को भी चिन्हित किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।

 

Tags - Pakur gang rape case Minor girl sexual assault Pakur Sexual assault news Jharkhand Pakur crime news Pakur police arrested accused investigation Jharkhand police action against sexual crimes Rapid police action sexual assault Pakur