द फॉलोअप डेस्क
डीपीएस बोकारो के 2015 बैच के छात्र शुभम कुमार महतो ने इस बार यूपीएससी में 142वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। शुभम मूल रूप से धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र के जमुआटांड़, डुमरा के निवासी हैं। उनके पिता हीरालाल महतो बीसीसीएल में कार्यरत हैं और माता मंजु देवी गृहिणी हैं। शुभम ने डीपीएस बोकारो से पढ़ाई के बाद बीएचयू वाराणसी से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया, जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट हैं। शुभम ने बताया कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
