logo

व्हाट्सऐप फीचर में बड़ा बदलाव : अब बिना फोन नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ पाएंगे यूजर्स; प्राइवेसी होगी और मजबूत 

whatsapp4.jpg

द फॉलोअप
व्हाट्सऐप ने अपने 3 अरब से अधिक यूजर्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने यूजरनेम फीचर शुरू किया है, जिससे कोई भी व्यक्ति आपके फोन नंबर की जगह आपके यूनिक यूजरनेम इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप पर आपको खोज सकता है और मैसेज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो नए लोगों या ग्रुप्स से जुड़ते समय अपना नंबर सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

पहली बार संपर्क के लिए सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था 
व्हाट्सऐप के इस फीचर में कोई सार्वजनिक सर्च लिस्ट नहीं होगी। किसी से पहली बार संपर्क करने के लिए उसका सटीक यूजरनेम पता होना जरूरी होगा। इसके अलावा अगर यूजर्स चाहें तो चार अंकों का वैकल्पिक सिक्योरिटी कोड भी एक्टिव कर सकते हैं। अब ऐसे में नया व्यक्ति तभी मैसेज भेज सकेगा, जब उसके पास यूजरनेम के साथ वह सिक्योरिटी कोड भी होगा। हालांकि जिन लोगों के पास आपका नंबर पहले से सेव है, जो पहले चैट कर चुके हैं या फिर किसी कॉमन ग्रुप में शामिल हैं तो उन्हें इसकी जरूरत नहीं होगी। 

ऐसे बनाएं यूजरनेम, फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजरनेम भी कर सकेंगे रिजर्व
यूजर्स को व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन में यूजरनेम बनाने के लिए पहले सेटिंग्स में जाना होगा। उसके बाद अकाउंट में और फिर यूजरनेम में जाना होगा। उसके बाद ही अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं। यदि पसंद का यूजरनेम उपलब्ध नहीं है तो व्हाट्सऐप का यूजरनेम जेनेरेट करना होगा। दरअसल कंपनी ने यह फैसला फर्जी पहचान और धोखाधड़ी रोकने के लिए लिया है। कंपनी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के मौजूदा यूजरनेम और उनके असली मालिकों के लिए सुरक्षित रखने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक, इस नए नियम से यूजर्स की प्राइवेसी पहले से और अधिक मजबूत होगी।

Tags - WhatsApp username feature WhatsApp new feature