logo

जयपुर-कोटा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत

ीोरेूपोल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान स्थित जयपुर जिला के चाकसू  से आज शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर तिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी कार चालक को नींद की झपकी लग गई और कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क हादसा में एक महिला सहित चार लोगों का मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बहरहाल, इसकी जानकारी देते हुए चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि सभी मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव (पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव), पीयूष राय (पुत्र राजेश राय), रजक राहुल (पुत्र बबलू रजक) और चालक अनुराग के रूप में की है। वहीं, पांचवें मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि पुलिस ने सभी शवों को चाकसू उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, परिजनों के जयपुर पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Tags - Jaipur Kota Highway accident NH-52 road crash Rajasthan Chaksu road accident Tigaria Mod accident Car rammed into trailer Five killed in highway crash Madhya Pradesh victims Jaipur accident Jabalpur residents killed Early morning road accident Ind