डेस्क:
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि उनकी सरकार को कोई ख़तरा नहीं है। वही बागी विधायक एकनाथ शिंदे और बाकि बाग़ी विधायकों की सुरक्षा हटाने के आरोप पर संजय राउत ने कहा कि सरकार ने किसी की सुरक्षा नहीं हटाई है। सुरक्षा विधायकों को मुहैया कराई जाती है, परिजनों को नहीं। उन्होंने कहा कि विधायक के परिजनों को सुरक्षा नहीं दी जा सकती। शनिवार को उन्होंने दावा किया कि इस समय असम के गुवाहाटी में मौजूद कई विधायक महाविकास अघाड़ी के साथ हैं।
Rebel Shiv Sena MLA Eknath Shinde writes to CM Uddhav Thackeray, Maharashtra Home Minister, DGP Maharashtra regarding "Malicious withdrawal of security of family members of the 38 MLAs"
— ANI (@ANI) June 25, 2022
"The government is responsible for protecting them and their families," he tweets pic.twitter.com/f4riPwx4xM
सरकार को कोई ख़तरा नहीं, बाग़ी विधायक अपनी विधायकी बचाएं बोले संजय
पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यदि विधायक मुंबई आ गए, तो हमारी सरकार बच जाएगी। हमारी सरकार को कोई ख़तरा नहीं है। राउत ने कहा कि मैं विधायकों से कहना चाहता हूं कि वे अपनी विधायकी बचाएं, सरकार को कोई ख़तरा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग अभी संयम से काम ले रहे हैं और उनका ग़ुस्सा अभी तक काबू में है, लेकिन यदि लोग भड़क गए तो राज्य में आग लग जाएगी।

झमेले में पड़ कर फंस जायेंगे फडणवीस, बोले राउत
पत्रकारों ने जब संजय राउत से देवेंद्र फडणवीस की भूमिका को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को सलाह दूंगा। आप इस झमेले में न पड़ें क्योकि आप फंस जाओगे। फिर से पुरानी वाली बात हो जाएगी कि कोई सुबह आपके साथ था और शाम को किसी और के साथ। राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस अपनी और अपनी पार्टी की प्रतिष्ठा बचाएँ ।
You are an MLA, so security has been provided to you. Your family members can't be provided with the same: Shiv Sena leader Sanjay Raut on Eknath Shinde's letter over the withdrawal of security of family members of 38 MLAs pic.twitter.com/oR5Xn6Wc1u
— ANI (@ANI) June 25, 2022