logo

UPSC RESULT   : लड़कियों ने मारी बाजी, श्रुति शर्मा बनी UPSC टॉपर, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल 

UPSC.jpg

डेस्कः
UPSC सिविल सर्विसेस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। श्रुति शर्मा UPSC टॉपर बनी हैं, वहीं अंकिता अग्रवाल सेकेंड टॉपर बनी हैं। गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान मिला है। इस तरह से टॉप थ्री में तीनों लड़कियों ने बाजी मारकर इतिहास रच दिया है।घोषित परीक्षा परिणाम में शीर्ष 4 में लड़कियां जगह बनाने में सफल रही हैं.श्रुति शर्मा जामिया मिल्लिया इस्लामिया का RCA की छात्रा रही हैं।

चौथे नंबर पर भी लड़की

चौथे नंबर पर एश्वर्या वर्मा, पांचवा स्थान उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल किया है। UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी, और परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे. मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। वहीं साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से शुरू हुआ और 26 मई को संपन्न हुआ।