logo

महाराष्ट्र : 22 अगस्त तक ED की रिमांड पर भेजे गए शिवसेना सांसद संजय राउत, नहीं मिली राहत

a1713.jpg

मुंबई: 

शिवसेना सांसद संजय राउत की हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को भी कोर्ट ने संजय राउत को कोई राहत नहीं दी। बता दें कि पात्रा चॉल मामले में ईडी ने संजय राउत को रविवार को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने मामले में तीसरी बार संजय राउत को रिमांड पर भेजा है। संजय राउत पर पात्रा चॉल मामले में धन शोधन का आरोप लगा है।

तीसरी बार बढ़ी संजय राउत की रिमांड
बीते गुरुवार को भी संजय राउत की रिमांड 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई थी। कोर्ट ने पाया कि एजेंसी ने जांच में खासी प्रगति हासिल की है। ईडी मनी लाउंड्रिंग माममे में संजय राउत से पूछताछ कर रही है। बीते शनवार को भी उनकी पत्नी वर्षा से पूछताछ की गई थी। शनिवार को ईडी ने संजय राउत की पत्नी से 8 घंटे तक पूछताछ की थी। 

ईडी ने कोर्ट में राउत के खिलाफ क्या पेश किया!
ईडी ने कोर्ट को बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज दिखाते हैं कि संजय राउत द्वारा अलीगबाग में खरीदी गई संपत्तियों में नकदी के लेनदेन का शामिल था। जांच एजेंसी का दावा है कि जांच के दजौरान संजय राउत की पत्नी के बैंक खाते में 1 करोड़ 8 लाख रुपये मिले हैं। एजेंसी ने बताया था कि शिवसेन सांद संजय राउत के आवास से 10 लाख रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी। 

शिवसेना ने एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया
दूसरी ओर इस पूरी कार्रवाई को लेकर शिवसेना का कहना है कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। शिवसेना को डरा-धमकाकर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि ईडी स्वतंत्र एजेंसी है और वो जांच के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है। आरोप बेबुनियाद हैं।