द फॉलोअप डेस्क:
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर जारी छात्र आंदोलन पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज जिन छात्रों का महसूस हो रहा है कि उनकी मेहनत का सही सम्मान नहीं हुआ, तो उनकी निराशा स्वाभाविक है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में छात्रों को ऐसी स्थिति का सामना ना करना पड़े। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मेरे पिता प्रोफेसर थे। वे कई युवा छात्रों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने बचपन से ही एक बात सिखाई थी कि असफल होना ठीक है, लेकिन धोखा देना ठीक नहीं है। कभी भी शॉर्टकर्ट मत अपनाओ।
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि समाज का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसी संस्कृति बनाएं, जहां मेहनत और ईमानदारी को महत्व मिले। उन्होंने कहा कि यदि समाज केवल परिणाम को महत्व देगा, तो लोग योग्यता और मेहनत की जगह शॉर्टकर्ट अपनाने लगेंगे।
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 23, 2026
युवाओं का हौसला बनाए रखने की जरूरत
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि युवा भारत सपनों और उर्जा से भरा हुआ है। वही देश की सबसे बड़ी ताकत है। माता-पिता, शिक्ष, मित्र, रिश्तेदार, स्कूल और प्रशासन, सभी की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं का हौसला बनाए रखें और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहां मेहनत को सम्मान मिले, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और योग्यता की जीत हो। क्रिकेटर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर समाधान निकालेंगे, जो हमारे बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाएंगे और उनके सपनों की रक्षा करेंगे।

छात्रों का आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर पर
नीट पेपर लीक समेत शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन दिल्ली से जंतर-मंतर पर जारी है। केवल इतना ही नहीं, पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिमी भारत तक आंदोलन की गूंज सुनाई दे रही थी। आंदोलन को कई बड़े सितारों का समर्थन भी मिला है जिनमें सलमान खान, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर, प्रकाश राज, रघुबीर यादव और विशाल ददलानी जैसे सेलिब्रिटीज शामिल हैं।