logo

ससंद का मानसून सत्र : बिहार SIR को लेकर संसद में हंगामा जारी, लोकसभा-राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

मॉनसून_सत्र.jpg

द फॉलोअप डेस्क
संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन था। आज भी सत्ता और विपक्ष के बीच खूब हंगामा हुआ, ऐसे में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन (लोकसभा और राज्यसभा) की कार्यवाही शुक्रवार, 25 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि पहले तीन दिनों की तरह ही आज की कार्यवाही भी दोनों सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव के कारण बाधित रही।  आज संसद परिसर में बिहार के SIR अभियान को लेकर विपक्षी दलों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा की तारीख तय की गई है। इसे लेकर राज्यसभा में 29 जुलाई को 16 घंटों तक चर्चा होगी।
सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
बता दें कि आज दोपहर 2 बजे के बाद भी कई मुद्दों पर विपक्षी सांसदों का हंगामा लगातार जारी रहा। उस समय लोकसभा में पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सभी सदस्यों से शांति बनाए रखने और कार्यवाही चलाने में सहयोग करने की अपील की। लेकिन जब हंगामा थमता नहीं दिखा, तो उन्होंने मात्र 5-6 मिनट की कार्यवाही के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार, 25 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

वहीं राज्यसभा में भी दोपहर 2 बजे के बाद पीठासीन सभापति भुवनेश्वर कालिता ने कार्यवाही शुरू करवाई। हालांकि, विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते वहां भी कार्यवाही बाधित हो गई। विपक्ष लगातार 'SIR वापस लो' ऐसे में स्थिति को देखते हुए उन्होंने केवल 13-15 मिनट की कार्यवाही के बाद राज्यसभा को भी शुक्रवार, 25 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।



 

Tags - Loksabha rajyasabah Adjourned till 25 July latest news parliament news parliament news Updates latest parliament news parliament news updates latest monsoon Session news parliament monsoon Session news Monsoon Session of parliament Latest news l