logo

महाराष्ट्र : राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा भंग होने की ओर- संजय राउत 

raut.jpg

डेस्क:
महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा, सत्ता ही तो जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे बहुत पुराने पार्टी मेंबर हैं के साथ हमारे दोस्त भी हैं। हमने दशकों तक साथ काम किया है। एक-दूसरे को छोड़ना ना तो उनके लिए आसान है और ना ही हमारे लिए।  मैंने आज सुबह उनसे बात की है और पार्टी प्रमुख को इसके बारे में सूचित किया है।

 

हमारी पार्टी एक योद्धा पार्टी है, हम लगातार संघर्ष करेंगे -  राउत 
 संजय राउत ने एक और ट्वीट किया है और लिखा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा भंग होने की ओर। राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के साथ जो भी विधायक हैं उनके साथ बातचीत चल रही है, हर कोई शिवसेना में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक योद्धा पार्टी है, हम लगातार संघर्ष करेंगे। ज़्यादा से ज़्यादा यही होगा कि हम सत्ता खो देंगे लेकिन हम लड़ना जारी रखेंगे। 

 

 

 

एकनाथ शिंदे ने कहा- पार्टी नहीं छोड़ेंगे 
महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे का बयान आया है।  जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह पार्टी को नहीं छोड़ने वाले हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि वे बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।