logo

देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा नहीं होगा, सम्मान समारोह में बोले CM हेमंत

CM_HM1.jpg

रांची 

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित खेलगांव, रांची में सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा नहीं होगा। सीएम ने कहा कि झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ा जा रहा है। उन्हें पहचान देकर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उदेश्य से सरकार ने सहाय योजना की शुरुआत की है। पिछले वर्ष करीब 75 हजार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष हम इसका दायरा बढ़ाने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह का आयोजन लगातार होता रहे। ताकि इसका संदेश झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हम इस परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश का कोई भी खेल बिना राज्य के खिलाड़ियों के पूरा ना हो। हर खेल में हमारे झारखंडी खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करें। 

 

अधिकतम पांच करोड़ तक मिलेंगे पुरस्कार में 
सीएम हेमंत ने कहा कि पूर्व में बहुत ही कम राशि खिलाड़ियों को बतौर सम्मान वितरित की जाती थी, जो न्याय संगत नहीं था। हमने कोशिश की है कि कोई भी नकद पुरस्कार 50 हजार से कम ना हो। यह हमारी सरकार ने तय किया है। अब पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है। इसकी अधिकतम सीमा हमने 5 करोड़ तक तय की है। बता दें कि आज गुरुवार को खेलगांव में सीएम हेमंत ने खेलगांव में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। 
खबर अभी अपडेट की जा रही है...