logo

भगवान राम को मांसाहारी बताकर फंसे NCP विधायक, FIR के बाद BJP ने ये बोलकर दी चेतावनी

NCP.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भगवान राम को मांसाहारी बताकर NCP विधायक जितेंद्रे अव्हाण बुरी तरह से फंस गये हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। इसके बाद जितेंद्र BJP नेताओं के निशाने पर आ गये हैं। BJP की ओऱ से कहा गया है कि भगवान राम के बारे में ऐसी भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कोई ऐसा करता है तो इसका परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। बता दें अव्हाण NCP के शरद पवार गुट के विधायक हैं। जितेंद्र का ये बयान ऐसे समय में आया है जब 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित राम मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। देशभर के भक्त इस दिन अयोध्या पहुंचने की तैयारी में हैं। 

क्या तर्क दिया NCP विधायक ने 
एक कार्यक्रम में बोलते हुए NCP विधायक जितेंद्र अव्हाण ने कहा कि भगवान राम 14 साल तक वन में रहे। इतने सालों तक जंगल में शाकाहरी होकर जीवित रहना संभव नहीं है। इसलिए ये माना जा सकता है कि राम शाकाहरी नहीं थे। उनको मांसाहार का सहारा लेना पड़ा होगा। अव्हाण यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कि राम हमारी तरह बहुजन थे और हमलोग मांसाहारी हैं। इस तरह भगवान राम भी मांसाहारी हुए। कहा कि BJP इस बात को स्वीकार नहीं करती है। अव्हाण ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ओबीसी जाति में आते हैं। लेकिन न BJP इस बात को मानती है न आरएसएस का कोई नेता इसे स्वीकार करने के लिए तैयार होता है। 

BJP का पलटवार 

इस मामले में BJP ने NCP विधायक अव्हाण पर पलटवार किया है। कहा है कि अव्हाण को अपना बयान वापस लेना चाहिये, नहीं तो BJP इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की शुरुआत करेगी। पार्ट के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पता नहीं लोगों को भगवान राम के बारे में ऐसी बातें बोलकर क्या आनंद मिलता है। हिंदू धर्म पर लगातार हमले किये जाते हैं। इस प्रवृति को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। BJP के इस स्टैंड के बाद अव्हाण के आवास पर सुरक्षा बढा दी गयी है। वहीं अव्हाण के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया गया है।