द फॉलोअप डेस्क
रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी 2025 को अपने सामान्य मार्ग से बदलकर नया मार्ग लेगी। यह ट्रेन अब गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बजाय पटना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होकर चलेगी। यह बदलाव कष्ठा स्टेशन पर यार्ड विकास कार्य के कारण किया गया है।
इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है-
12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 25 और 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी 2025 को 2 घंटे देर से चलेगी।
18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी 2025 को 1 घंटे देर से चलेगी।
कुछ ट्रेनों का सामान्य परिचालन भी होगा
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 23 फरवरी 2025 से राउरकेला स्टेशन तक सामान्य रूप से चलेगी।
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2025 से राउरकेला से सामान्य रूप से चलेगी।
इसके अलावा, कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है
18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 26 फरवरी 2025 को नया मार्ग चुनार, वाराणसी, लखनऊ होकर चलेगी।
18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 26 फरवरी 2025 को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी और इटारसी होते हुए चलेगी।