logo

दूल्हे ने शादी से पहले थार मांगी, संदेशा लेकर पहुंचे घरवाले; दुल्हन पक्ष ने थमा दी खिलौना कार

दूल्हे ने शादी से पहले थार मांगी, संदेशा लेकर पहुंचे घरवाले; दुल्हन पक्ष ने थमा दी खिलौना कार

द फॉलोअप डेस्क:

Meerut Dowry Case: उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ (Meerut) में दहेज में महिंद्रा थार मांगने का एक मामला सामने आया है। यहां शादी से पहले दूल्हे पक्ष की ओर से कथित तौर पर थार की मांग की गई। बताया जा रहा है कि शादी का निमंत्रण लेकर करीब आधा दर्जन लोग लड़की के घर पहुंचे थे। इस दौरान लड़की के परिवार ने उनकी खूब खातिरदारी की और सुबह थार देने का भरोसा भी दिलाया। लेकिन लड़की वालों ने उनकी मांग पूरी करने के लिए जो तरीका अपनाया, उसकी चर्चा अब खूब हो रही है।

 

 

सुबह खिलौना थार देखकर हैरान रह गया दूल्हे का परिवार

अगली सुबह लड़की वालों ने असली थार की जगह खिलौने वाली थार दूल्हे के परिवार को सौंप दी। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में भी कैद हुआ। लड़की के पिता ने खिलौना गाड़ी देकर दहेज की मांग करने वालों पर तंज कसा। उन्होंने रिश्ता तोड़ने और सगाई वापस करने का ऐलान भी किया। इस तरह थार की मांग करने वाले दूल्हे पक्ष को खिलौना गाड़ी के साथ जवाब मिला। घटना ने एक बार फिर शादी में दहेज की मांग और इस सामाजिक कुप्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Tags - National NewsLatest National NewsMeerut Dowry CaseMeerut Thar Dowry DemandGroom Demands Thar