डेस्कः
उत्तर प्रदेश की लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के हजरतगंज इलाके में एक मकान की दीवार गिर गई. इस जानलेवा हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हैं। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। हादसे में घायल एक मजदूर राघवेंद्र का कहना है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। हादसे में बेहोश हुए एक आदमी को जब फोन आया तो उसने 108 नंबर पर फोन किया फिर हम लोगों को अस्पताल लाया गया। इधर उन्नाव जिले में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा में भी कच्चा मकान गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई।

सीएम ने जताया दुख
लखनऊ में अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि दिलकुशा कॉलोनी में पुरानी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए मजदूर रुके हुए थे। दीवार का वह हिस्सा गिरा जो कि पहले मजबूती से खड़ा हुआ था।

मृतकों के नाम -- -- उम्र -- पता
प्रदीप -- 28 -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
रेशमा -- 25 -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
नैना -- 1 साल की बच्ची -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
चंदा -- 25 -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
धर्मेंद्र -- 28 -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
मन कुमार देव -- 45 -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी
पप्पू -- 50 -- गांव पंचवाड़ा, जिला - झांसी