logo

हरियाणा में पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, सहेली के घर में दफानाया; ये है बिहार कनेक्शन 

sucide40.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

हरियाणा में एक महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी और फिर उसके शव को सहेली के घर में दफाना दिया। आरोपी पत्नी नाम पुष्पा है और वो अपने पति के साथ यूपी के प्रतापगड़ जिले के फतनपुर में रहती है। मिली खबर के मुताबिक दोनों पति-पत्नी हरियाणा गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कंपनी में ही पुष्पा का शिवनाथ से प्रेम प्रसंग हो गया। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों अनबन हुई और पुष्पा शिवनाथ से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगी। शिवनाथ बिहार का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

पुलिस ने जानकारी दी है कि एक महीने पहले पुष्पा कंपनी से छुट्टी लेकर घर चली आई और कुछ दिनों बाद प्रेमी शिवनाथ भी फतनपुर आ गया। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर रुकने के लिए कहा। इसके बाद पुष्पा ने अपने पति विनोद, सहेली पूनम और उसके पति चिंतामणि के साथ मिलकर शिवनाथ की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सभी ने मिलकर शव के तीन टुकड़े किये और पूनम के घर के पीछे दफना दिया। 

शव को दफनाने के बाद विनोद और पुष्पा फिर से गुरुग्राम में उसी कंपनी में काम करने चले गये। लेकिन शिवनाथ के गायब होने पर बिहार से उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हरियाणा पुलिस में इसकी शिकायत की गयी। जांच के तार पुष्पा औऱ उसके पति से जुड़ने लगे तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। कुछ ही देर के बाद पुष्पा ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुष्पा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में मदद करने वाले चिंतामणि और पूनम फरार बताये गये हैं। 


 

Tags - MurderMurder of LoverCrime News in Hindi