logo

लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 3 के मरने की खबर; दर्जन लोग घायल

ब्लास्ट.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग मलबे में दब कर घायल हो गए हैं। मामला लखनऊ के गुडंबा इलाके के बेहटा गांव का बताया जा रहा है, जहां दीपावली के लिए पठाखे तैयार किये जा रहे थे। इसी बीच आज लगभग दोपहर के 12 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई।
घटना के बाद फैक्ट्री में रखे पटाखों में विस्फोट होने शुरू हो गए। और पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई। इस घटना में कई लोग मलबे में दब गए। वहीं कई लोगों के मौत की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला गया। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच की और बताया है कि विस्फोट के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अभी जांच कर रही है। वहीं मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। 
 

Tags - national news national khabar national latest news national update uttar pradesh news lucknow news lucknow patakha factory blast news