logo

धनबाद की लिपि सिन्हा ने जयपुर में जीता नेशनल लेवल का ब्यूटी पेजेंट मिसेज इंडिया 2023 का खिताब 

dhn.jpg

धनबाद 

धनबाद की रहने वाली लिपि सिन्हा ने जयपुर में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट एवर मिसेज इंडिया 2023 का ख़िताब अपने नाम किया है। लिपि ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था। शादी के बाद लगा कि जैसे यह शौक अब पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन बेटे का नामांकन आईआईटी में होने के बाद वे फिर से अपने सपने को पूरा करने में लग गई। अंततः उन्हें इसमें सफलता मिली। लिपि के पति जे एन मंडल वर्तमान में सेल्स टैक्स विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर पद पर दुमका में कार्यरत हैं। लिपि सिन्हा आज उन तमाम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में उभरी हैं जो समझती हैं कि एक गृहणी होने के बाद आगे कुछ नहीं कर सकती हैं। इस बारे में लिपि का कहना है कि ऐसा नहीं है। महिलाओं को अपने उपर अगर विश्वास है तो वह उम्र के किसी भी पड़ाव में अपनी प्रतिभा की बदौलत आगे निकल सकती हैं। अपना नाम राष्ट्र के पटल र रोशन कर सकती हैं।

इस तरह प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

लिपि सिन्हा ने बताया कि इस कांटेस्ट के लिए उन्होंने इस वर्ष जनवरी में ही ऑनलाइन फॉर्म भरा। जिसके बाद उनका ऑडिशन लिया गया और फिर राउंड वाइज जीतते हुए मिसेज इंडिया 2023 के फाइनल राउंड तक पहुंच गईं। फाइनल राउंड में उनका मुकाबला देशभर के 20 प्रतिभागियों के साथ था। आखिर कार देशभर की मॉडल को पछाड़ते हुए उन्होंने मिसेज इंडिया 2023 का ख़िताब अपने नाम कर लिया। पांच सितारा होटल में आयोजित इस शो में उन्होंने यह टाइटल जीता। लिपि सिन्हा ने बताया कि मॉडलिंग के क्षेत्र में हमेशा से ही उन्हें उनके पति का सपोर्ट मिला।