logo

लतरा से रांची तक बनेगा कॉरिडोर, 2,235 करोड़ का आएगा खर्च

SIX_LANE.jpeg

रांची 

लतरा से रांची तक सिक्स लेन कॉरिडोर बनाने के लिए निविदा निकाली गयी है। कॉरिडोर का निर्माण भारत माला परियोजना के तहत हो रहा है। परियोजना के तहत ओडिशा के लिट्टीबेड़ा से रांची के सिठियो तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। इसी के तहत मौजूदा चरण में लतरा से सिठियो रिंग रोड तक सड़क निर्माण के लिए एनएचएआई (NHAI) की ओऱ से निविदा आमंत्रित की गयी है। मिली खबर के मुताबिक प्रस्ताविक कॉरिडोर की लंबाई 46 किमी है। इसके निर्माण मंा तकरीबन 2235 रुपये खर्च किये जायेंगे। बता दें कि पूरे कॉरिडोर को चार सेक्शन में बांटा गया है। प्रस्तावित कॉरोडोर रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला से गुजरते हुए ओडिशा में प्रवेश करेगी। ओडिशा में यह कॉरिडोर राउरकेला से होकर संबलपुर औऱ पारादीप कोर्ट तक जायेगी।

एक्सप्रेस फ्री होगा होगा कॉरिडोर 
NHAI की ओऱ से मिली जानकारी के मुताबिक यह कॉरिडोर पूरी तरह से ग्रीनफील्ड होगा। इसमें से 1168 करोड़ रुपये सिविल मद में खर्च होंगे। वहीं, शेष राशि सड़क के लिए अर्जित भूमि के मुआवाजा आदि में खर्च होगी। NHAI का प्रयास है कि अगले साल जून-जुलाई तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाये। इसी तरह टेंडर की पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जनवरी महीने तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रस्तावित सिक्स लेन कॉरिडोर एक्सप्रेस फ्री होगा। इसका अर्थ है कॉरिडोर पर किसी भी जिले में एक ही स्थान पर प्रवेश और बाहर निकलने के लिए सड़क बनेगी। 

चार सेक्शन में पूरी होगी परियोजना 
इस कॉरिडोर से प्रभावित झारखंड के चारों जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। कुछ जिलों में मुआवजा को लेकर अड़चनें आ रही हैं। NHAI का प्रयास है कि इन मामलों को जल्दी सुलझा लिया जाये। मिली जानकारी के अनुसार दूसरे सेक्शन के लिए भी जल्दी ही टेंडर निकाला जायेगा। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित सिक्स लेन कॉरिडोर पर 120 किमी की रफ्तार से वाहन दोड़ सकेंगे। भारी परिवहन के लिए यह कॉरिडोर बेहद मददगार साबित होने वाला है। कॉरिडोर के बन जाने से प्रभावित इलाकों में आर्थिक समृद्धि आयेगी। NHAI दूसरे सेक्शन की परियोजना पर भी काम कर रहा है।