द फॉलोअप नेशनल डेस्क:
यूपी के बरेली में सगी बहन का रेप करने वाले कलयुगी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने जानकारी दी है कि 27 नवंबर 2026 को बरेली के बारादरी थाना में पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर यह आरोप लगाया था कि उसके सगे भाई ने उसका शारीरिक शोषण किया और इसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी थाने में कांड संख्या 1467/26 के तहत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया। मुकदमें के सिलसिले में छानबीन शुरू हुई और आखिरकार आरोपी भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
# Barely सगी बहन के साथ शारीरिक शोषण करने वाले भाई को बरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार। https://t.co/DWylyNilI4
— Vaibhav Sharma (@211vaibhav211) November 29, 2026
पीड़िता और आरोपी भाई बदायूं के रहने वाले हैं
गौरतलब है कि पीड़िता और आरोपी सगा भाई बदायूं जिले के दातागंज के रहने वाले हैं। 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह और उसका भाई जीएनएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद बरेली के सैटेलाइट इलाके में किराए के मकान में रहकर अलग-अलग निजी अस्पतालों में नौकरी करते थे। उसका सगा भाई बीते 2 साल से रोजाना रेप करता था और इसका वीडियो भी बनाता था। वह घटना के बारे में किसी को बताने पर आत्महत्या की धमकी देता था। बहन को यह कहकर डराता था कि यदि माता-पिता को पता चल जाएगा तो उनकी जान चली जाएगी।

माता-पिता और सहकर्मियों को यकीन नहीं हुआ
पीड़िता के मुताबिक उसने रेप की बात न केवल घरवालों को बल्कि अस्पताल में अपने सहकर्मियों को भी बताई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। ऐसे में युवती ने पेन पर लगे हिडेन कैमरे की सहायता से भाई की करतूत का वीडियो बनाया और इसे माता-पिता और सहकर्मियों को दिखाया। हैरानी की बात है कि माता-पिता ने कोई कदम उठाने की जगह पीड़िता को ही नौकरी पर जाने से रोक दिया। उसका घर से निकलना बंद कर दिया और पीड़िता के मुताबिक उसे किसी से मिलने-जुलने भी नहीं दिया जाता था।

पुलिस तक ट्रस्ट की सहायता से पहुंची पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि आखिरकार उसने सोशल मीडिया से साक्षी अजितेश न्याय शक्ति ट्रस्ट का संपर्क नंबर निकाला और ट्रस्ट की संचालक साक्षी मिश्रा से संपर्क किया। शुरुआत में साक्षी मिश्रा को भी पीड़िता के इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि सगा भाई उसका रेप करता था, लेकिन जब पीड़िता ने उसे पैन कैमरे से शूट किया गया वीडियो भेजा तो उनके होश उड़ गए। आखिरकार साक्षी मिश्रा की सहायता से पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू किया और उनकी लिखित शिकायत पर रेप का मुकदमा दर्ज किया।