logo

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल, आज तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग

electioncommision1.jpg

नई दिल्ली
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इन पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई तक समाप्त हो रहा है, इसलिए संवैधानिक प्रावधानों के तहत उससे पहले चुनाव कराना जरूरी है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान की तारीखें, मतगणना की तिथि और आचार संहिता से जुड़ी जानकारी साझा करेगा।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद राज्य सरकारें कोई नई योजना या बड़ी घोषणा नहीं कर पाएंगी।


राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारी में पहले से जुटे हुए हैं। खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव को लेकर माहौल पहले से गरम है और प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद साफ हो जाएगा कि मतदान कितने चरणों में होगा और मतगणना कब होगी। इसके साथ ही देश की सियासत में अगले कुछ महीनों तक चुनावी हलचल तेज रहने की उम्मीद है।

Tags - EC Announcement State Elections Poll Dates Voting Schedule India Elections Election Update Breaking News Assembly Polls Election Commission India