द फॉलोअप डेस्क
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि असम पुलिस (Assam Police) और कई अन्य विभागों में कुल 5,736 पदों (Posts) के लिए भर्ती परीक्षाएं (Recruitment Examinations) 1 फरवरी से शुरू होंगी। इससे उम्मीदवारों (Candidates) को तैयारी के लिए तीन महीने का समय मिल जाएगा। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक लाइव सेशन (Live Session) के दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, सरमा ने बताया कि इन पदों के लिए 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन (Apply) किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "असम पुलिस ने हमें बताया है कि 5,736 पदों के लिए आए विज्ञापनों (Advertisements) पर 10 लाख से अधिक लड़के-लड़कियों ने आवेदन किया है। भर्ती परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। उम्मीदवार परीक्षा में बैठने से पहले नवंबर, दिसंबर और जनवरी के महीनों का उपयोग तैयारी (Preparation) और अभ्यास (Practice) के लिए कर सकते हैं।"

इन विभागों में होगी नियुक्ति
इस भर्ती प्रक्रिया में असम पुलिस, असम पुलिस रेडियो संगठन (APRO), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (Fire and Emergency Services), वन विभाग, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (Civil Defence), और जेल विभाग शामिल हैं। कुल 5,736 रिक्तियों में से 2,236 पद असम पुलिस में और 686 पद APRO में हैं। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में 489 पद हैं, जबकि वन विभाग में 1,307 रिक्तियां हैं। इसके अलावा, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के अंतर्गत 827 पद हैं, और जेल विभाग में 191 पद हैं। इन रिक्तियों में कांस्टेबल, ड्राइवर, जेल वार्डन और अन्य विभागों के विभिन्न पद शामिल हैं।

1.62 लाख युवाओं को रोजगार मिला है
सरमा ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने आगे बताया कि अब तक असम में लगभग 1.62 लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है, और इस साल भर्ती का एक और चरण शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 'मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान' (CMAAA) के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 जनवरी को खुलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 50,000 आवेदकों को लाभ मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमशीलता से जुड़ी गतिविधियों को अपनाने में मदद करना है। शर्मा ने आगे घोषणा की कि 'मुख्यमंत्री स्वागत सतीर्थ' पोर्टल 7 दिसंबर को खुलेगा। इसके जरिए ग्रेड III और ग्रेड IV के सरकारी कर्मचारी, जो आपसी तबादला (म्यूचुअल ट्रांसफर) चाहते हैं, अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
.jpeg)