logo

बड़ी खबर : नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे शपथ लेंगे, देखिए पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे शपथ लेंगे, देखिए पूरी लिस्ट

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार शाम 5 बजे राजभवन में 8 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी शपथ लेंगे। श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, संतोष कुमार समन, सुमित कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी और प्रेम कुमार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यू) के 3, बीजेपी के 3, हम पार्टी के 1 और 1 निर्दलीय विधायक शपथ लेंगे।