द फॉलोअप डेस्क
असम सरकार ने काजीरंगा सड़क हादसे (Kaziranga Road Accident) में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। वहीं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग (Revenue and Disaster Management Department) प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देगा, जिससे कुल सहायता राशि 7 लाख रुपये हो जाएगी।

ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया
अपने दौरे के दौरान, सरमा ने उन कई पहलुओं का जिक्र किया जिनकी जांच की जा रही है। इनमें ड्राइवर का नशे में होना, उसे स्ट्रोक आना या कोई अन्य मेडिकल समस्या होना, और गाड़ी में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना (ओवरलोडिंग) शामिल है। 26 लोगों की जान लेने वाले इस हादसे की जांच में सबसे अहम सवाल यह है कि ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण कैसे खो दिया।

26 की जगह 41 लोग सवार थे
सरमा ने बताया कि जिस पैसेंजर ट्रैवलर (गाड़ी) की क्षमता 26 लोगों की थी, उसमें 41 लोग सवार थे। यह गाड़ी सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। शुरुआती वीडियो फुटेज से पता चलता है कि सड़क काफी हद तक खाली थी, तभी ट्रैवलर अचानक दूसरे वाहन के रास्ते में आ गई। सरमा ने कहा, "सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सामने कोई वाहन नहीं था, तो ड्राइवर ने स्टीयरिंग से अपना नियंत्रण कैसे खो दिया? इसके कई कारण हो सकते हैं।"
