logo

CEO सूचना सेठ ने बेटे को मारने से पहले पति को ये मैसेज किया था, पुलिस का शॉकिंग खुलासा

CEO.png

द फॉलोअप डेस्क 

स्टार्टअप कंपनी की CEO सूचना सेठ ने बेटे को मारने से एक दिन पहले पति को मैसेज किया था। सूचना ने पति को व्हाट्सऐप टेक्सट मैसेज किया था कि वो चाहे तो आज बैंगलुरु (Bangalore) में अपने बेटे से मिल सकता है। गौरतलब है जकार्ता में रहने वाले सूचना के पति वेंकट रमण उस दिन बैंगलुरु में ही थे। सूचना भी अपने चार साल के बेटे के साथ उस दिन बैंगलुरु के फ्लैट में थी। रमण से तलाक हो जाने के बाद वो बेटे को साथ लेकर फ्लैट में अलग रहती थीं। मैसेज मिलने के बाद वेंकट रमण ने बेटे से मिलने का इरादा कर लिया था, लेकिन एक मीटिंग के काऱण वे उस दिन बेटे से नहीं मिल पाये। उनको क्या पता था कि कल उनका बेटा दुनिया से विदा होने वाला है। पुलिस के मुताबिक सूचना सेठ दूसरे दिन 7 जनवरी को अपने बेटे को लेकर गोवा (Goa) चली गयी और वहीं उसने बेटे की हत्या कर दी। 

सूचना ने कैसे की बेटे की हत्या 

मिली खबरों में बताया गया है कि सूचना सेठ ने तकिया, कफ सिरप और चाकू से बेटे की जान ली। CEO मां सूचना सेठ ने गोवा (Goa) के होटल में अपने 4 साल के बेटे की जान लेने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इसका अनुमान जताया है। दूसरी ओऱ चिकित्सकों ने पुलिस की इस थ्योरी को मानने से इनकार कर दिया है। बच्चे का पोस्टमार्ट करने वाले चिकित्सकों ने बताया है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गयी है। बता दें कि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। लेकिन पुलिस सूचना सेठ से लगातार पूछताछ कर रही है। सेठ ने खुद पर लगे हत्या के आरोपों से इनकार किया है। कहा कि वो जब सोकर उठी तो बच्चा बेड पर मृत पड़ा हुआ था।

पुलिस को होटल के कमरे में ये चीजें मिलीं 
पुलिस ने गोवा के होटल के कमरे से कफ सिरप की दो शीशियां और एक तकिया पर लगे सिलवट को फिलहाल जांच का आधार बनाया है। वहीं, बेडशीट पर कुछ खून के धब्बे मिलने की बात भी कही जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि बच्चे की हत्या करने से पहले उसे अधिक मात्रा में कफ सिरप पिलाया गया। सूचना सेठ ने होटल के सर्विस प्रोवाइडर से बोलकर खांसी की बात बोलकर कफ सिरप की एक शीशी मंगवाई थी। पुलिस को मिली शीशी छोटी है। पुलिस का अनुमान है कि बड़ी शीशी सूचना सेठ अपने साथ ले गयी या कहीं औऱ छिपा दिया। पुलिस का मानना है कि सेठ ने तकिया से बच्चे का गला दबाने से पहले उसे अत्यधिक मात्रा में कफ सिरप पिलाया।