logo

शादी के 5वें दिन दुल्हन की संदिग्ध मौत, बाथटब में मिली लाश; मायके वालों के बयान ने उलझाया

bride_died.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
यूपी के झांसी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दुल्हन की लाश उसके घर के बाथरूम में ड्रम में मिला। आरंभिक जांच में फेफड़ों में पानी भरने से मौत की बात कही जा रही है लेकिन, पुलिस ये समझने का प्रयास कर रही है कि नवविवाहिता ड्रम में डूबी कैसे? गौरतलब है कि 23 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई और 24 अप्रैल को दुल्हन अपने ससुराल के लिए विदा हो गई। अभी 4 से 5 दिन ही बीते थे। शादी के बाद की रस्में चल रही थीं। दुल्हन के हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। अभी कई रस्में होनी बाकी थीं। परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।


दुल्हन कि अचानक से मौत हो गई
यूपी के झांसी में ससुराल से मायके आई दुल्हन की शादी के 4 दिन बाद अचानक से मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में मिला तो परिवार सदमे में आ गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया। फिलहाल विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। मायके वालों के अनुसार, दुल्हन बाथरूम गई थी जहां वह पानी के ड्रम में गिरी हुई मिली। उसे फौरन इलाज के लिए मेडिकल कालेज में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका के परिजनों ने बताया

जानकारी के मुताबिक, मृतक दुल्हन का नाम ममता कुशवाह है। उसकी उम्र 23 साल थी। ममता के पति का नाम सुरेंद्र कुशवाह है। ममता का मायका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में है जबकि, ससुराल झांसी के बरुआसागर थाना अंतर्गत ग्राम घासपुरा में है। मृतक के परिजनों ने बताया कि 23 अप्रैल को बड़े धूमधाम से ममता की शादी हुई थी। 24 अप्रैल को विदा होकर वह अपनी ससुराल झांसी चली गई। जहां शादी के बाद की रस्में चल रही थीं। 25 या 26 अप्रैल को पता चला कि वह कम खाना खा रही है। उसका झाड़-फूंक कराया गया। 27 अप्रैल को रात में बाथरूम गई थी। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोग को शक हुआ। वे जब आऐ तो उसे पानी की टंकी में गिरा हुआ पाया। यह देख उसे तुरंत इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, दुल्हन की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है।

हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी
मृतिका के फूफा गोपीचंद कुशवाह का कहना है कि हमें सुबह फोन आया कि हमारे ससुराल वाले ममता को इलाज के लिए झांसी ले जा रहे हैं। कुछ देर बाद वापस कॉल आई और बताया गया कि डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया है। वह रात में बाथरूम गई थी और वहीं पानी के ड्रम में गिर गई थी । लेकिन वह कैसे गिरी इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बरुआ सागर थाना क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन अपने मायके आयी हुई थी, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है ।

Tags - crimecrime newsjhansi police